Breaking News

सूरजपुर@सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में प्रसव के दौरान लापरवाही,महिला आरएचओ निलंबित

Share

सूरजपुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 9 अगस्त को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। ओड़गी विकासखंड की निवासी श्रीमती कुन्ती पंडो के प्रसव के समय प्रसव कक्ष में कोई भी चिकित्सक अथवा स्टाफ मौजूद नहीं था। यह घटना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्न उठाती है। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर जिला स्तरीय जांच समिति गठित कराई गई, जिसने जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में कार्यरत आरएचओ (महिला) विक्टोरिया केरकेट्टा को दोषी पाया गया। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इसके साथ ही ड्यूटी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात अन्य मेडिकल ऑफिसर एवं स्टाफ नर्स पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए राज्य शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित से जुड़ी सेवाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply