Breaking News

सूरजपुर@विधायक भूलन सिंह के नेतृत्व में रामानुजनगर में तिरंगा यात्रा

Share


सूरजपुर 11 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। । रामानुजनगर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। यहाँ आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने हर दिल को जोश और उत्साह से भर दिया। मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी की प्रेरक उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गौरवमयी बना दिया। विश्राम गृह से शुरू हुई यह यात्रा सामुदायिक भवन कौशलपुर तक चली, जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चे, अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता और आमजन तिरंगा थामे उत्साह के साथ शामिल हुए।यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। देशभक्ति गीतों और भक्ति भजनों ने उत्साह को दोगुना कर दिया। पूरे मार्ग में तिरंगे की लहर और नारों की गूंज ने एक रोमांचक माहौल बनाया, जिसने हर किसी के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रज्वलित किया।वहीं दूसरी तरफ तिरंगा यात्रा ने रामानुजनगर में ऐसा माहौल बनाया, जो स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को और भी यादगार और ऐतिहासिक बना गया। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना, बल्कि सभी को तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना से जोड़ने में भी सफल रहा।
जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व स्थानीय रहवासियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष रामप्रताप साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री सुमंत साहू, जिला मीडिया प्रभारी शशिनाथ तिवारी, महामंत्री सुमित साहू, सौभाग्य दुबे, कोषाध्यक्ष विकास दुबे, मीडिया प्रभारी अनूप दुबे, प्रदीप झा, संजीव गुप्ता, शशांक दुबे, राजेश शंकर दास, सुनील पाण्डेय, दीपक गुप्ता, कवल साय सिंह, सुभाष साहू, सुंदर सिंह, सुरेश सिंह, संशोधन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply