Breaking News

रायपुर@ रायपुर में जल्द बनेगा आधुनिक एनसीडीसी भवन

Share


सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात
रायपुर,08 अगस्त 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ समेत रायपुरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है अब राजधानी रायपुर में भी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र का आधुनिक और सशक्त भवन बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के अंतर्गत इस परियोजना के लिए कुल 14 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह संभव हो पाया है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के लगातार प्रयासों और स्वास्थ्य मंत्रालय से उनकी सार्थक पैरवी के कारण। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को अगस्त 2025 को लोकसभा में इस विषय को विस्तार से उठाया और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मांगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद,शातिर चोर गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल …

Leave a Reply