Breaking News

रायपुर@ स्वास्थ्य मितानिनों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की

Share

रायपुर,08 अगस्त 2025 (ए)। तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ का मितानिन संघ सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गया। सरकार के सामने उन्होंने तीन मांगे रखी हैं। इन तीन मांगों में मानदेय क्षतिपूर्ति में 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग भी शामिल है। छत्तीसगढ़ की मितानिनें अपनी मांगो के साथ रायपुर के तूता धरना स्थल पर
जुटे हुए है। दरअसल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानिन संघ की तीन प्रमुख मांगे रही है। इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलयन, दूसरा मानदेय क्षतिपूर्ति में 50
प्रतिशत वृद्धि करना और किसी भी एनजीओ के साथ काम नहीं करने जैसे मांगे शामिल है। इन मांगों को पूरा कराने मितानिनें संभागस्तरीय धरना प्रदर्शन कर रही है। मितानिन संघ का यह धरना पांच दिनों तक संभागीय स्तर पर जारी रहेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply