- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही
- आरोपी के कजे से 01 नग हीरो होंडा मोटरसायकल कुल कीमती 50 हजार रुपये किया गया बरामद
- मामले मे अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है,आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा
- मामले मे अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है,जिसका पता तलाश किया जा रहा है,आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा
अंबिकापुर,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार धरपकड़ कर कार्यवाही की जा रही हैं,इसी क्रम मे प्रार्थी भूपेंद्र पटेल साकिन ईमलई थाना पनागर जिला जबलपुर मध्यप्रदेश हाल मुकाम खैरबार रोड घुटरापारा थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा दिनांक 04/08/25 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी के भाई के नाम से हिरो होण्डा स्प्लेण्डर क्रमाक एमपी/20/एमई/1289 है,जिसे प्रार्थी उपयोग करता है। कि दिनांक 31/07/25 की रात को प्रार्थी उक्त मोटर सायकल को अपने घुटरापारा रोड अम्बिकापुर स्थित किराये के रूम के पार्किंग में खड़ा कर अपने रूम अंदर चला गया। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो प्रार्थी का उक्त मोटर सायकल नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 532/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि गुरुनानक चौक में एक व्यक्ति स्प्लेण्डर मोटर सायकल को बिक्री करने के लिये मजदुर एव राज मिस्त्री से बातचीत कर ग्राहक खोज रहा है, पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर संदेही कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम राजेंद्र नगेसिया आत्मज बुधराम नगेसिया उम्र 21 वर्ष साकिन गोधनपुर पानी टंकी के पास थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर मोटरसायकल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कजे से चोरी किया गया 01 नग हीरो होंडा मोटरसायकल जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, आरक्षक अमित विश्वकर्मा,नितिन सिन्हा, दीपक दास सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur