Breaking News

अंबिकापुर@डॉ डी के सोनी अधिवक्ता एंड आरटीआई कार्यकर्ता को पहली बार मिला आरटीआई पी आई एल एक्टिविस्ट का अवार्ड

Share

अंबिकापुर,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। झारखंड के राजधानी रांची के होटल रेडिशन लू में द ग्लोबल बिजनेश ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025 का आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ डीके सोनी को देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री जरीन खान के करकमलों से बेस्ट आरटीआई, पी आई एल एक्टविस ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया । सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ डी.के. सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी,भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। डॉ डी0के0 सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जनहित याचिकाओं के माध्यम से सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डॉ डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बडि़यों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों,ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है द ग्लोबल बिजनेश के चयन समिति के द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा व्यापार, उद्योग में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का नॉमिनेशन मंगाया गया और उसके बाद चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं पी आई एल एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को भारत के अन्य राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई बिजनेसमैन के समक्ष होटल रेडिशन लू रांची में दिनाक 3/9/25 दिन रविवार को एक्ट्रेस जरीन खान के कर कमलों से बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई, पी आई एल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। रांची में उक्त कार्यक्रम में भारत देश के अलग अलग प्रदेशो से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ बिजनेश मेन भी उपस्थित थे को भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यकर्म में द ग्लोबल बिजनेश के डायरेक्टर तथा कई राजनेता भी उपस्थित थे। अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है। इस मौके डॉ डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा। यह उनका 42 अवार्ड है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply