Breaking News

कोरिया@जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरिया ने सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए लीगल सर्विसेस क्लीनिक का हुआ उद्घाटन

Share


कोरिया,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर, कोरिया ने सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए एक नई पहल की है, जिसमें लीगल सर्विसेस क्लीनिक का उद्घाटन किया है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार, शैलेश कुमार तिवारी, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर के मार्गदर्शन में स्थापित की गई है। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 150 सैनिकों एवं उनके परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता एवं परामर्श प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस क्लीनिक में पैरालीगल वालंटियर के रूप में भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जानी है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर, रही। साथ ही इस उद्घाटन समारोह में अजय सिंह चीफ, के.बी. नामदेव डिप्टी, और समस्त स्टॉफ, साथ ही जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी जैसे कमांडर रणजीत सिंह, श्री जे.सी. मंडल, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, विभाष चन्द्र सरकार, डमरूधर मिश्रा, गिरिवर प्रसाद, चोकेन्द्र कुमार साहू आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply