Breaking News

अंबिकापुर@राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाड़ी होंगे शामिल

Share

अंबिकापुर,07 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। पहली सीनियर फास्ट फाइव नेटबॉल स्टेट चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) 2025 जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सरगुजा नेटबॉल के महिला/पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। सरगुजा से पुरुष वर्ग में आयुष कुमार सिंह,ओम प्रकाश यादव,अमन ठाकुर, ऋतिक राज गुप्ता, कार्तिकेय कुमार सिंह, सर्वेश दुबे, आयुष्मान यादव एवं महिला वर्ग में खुशबू गुप्ता,दिव्यांशी सिंह, नंदिनी,सृष्टि,संजना मिंज, सिमरन भगत, नैन्सी बिंद,रुद्राक्षी जैन,प्रतिक्षा गुप्ता, रजनीकांत,आयुषी,तान्या शामिल है।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया सरगुजा नेटबॉल के खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से कुल 19 खिलाड़ी शामिल हो रहे। संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ युवा अयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर से सरगुजा जिला में लोकप्रियता देखते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन करने का मंगा किया गया है। इस अवसर पर निशांत सिंह गोल्डी,संघ के सचिव रजत सिंह,सुनैना जायसवाल, आबिद हुसैन ने खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply