Breaking News

अंबिकापुर@ प्रीति सिंह पैकरा बनाई गई सरगुजा जिला महिला सेवादल शहर की अध्यक्ष

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,07 अगस्त 2025 (घटती-घटना)
। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस वर्ष 2025 में अपनी संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने में लगी है। इस सिलसिले में कांग्रेस सेवादल ने छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सेवादल में नियुक्तियां की है। इसके तहत श्रीमती प्रीति सिंह पैकरा की नियुक्ति सरगुजा जिला महिला सेवादल शहर की अध्यक्ष पद पर किया है। लंबे समय से यह पद रिक्त था। संगठन में अपनी बेहद सक्रिय गतिविधियों के फलस्वरूप पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिहदेव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक की अनुशंसा पर उनकी नियुक्ति हुई है। कंवर समुदाय से आने वाली श्रीमती प्रीति सिंह पैकरा विगत विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ पर कार्य करने के साथ चुनाव वार रूम में भी सक्रिय रही। महिला कांग्रेस में सक्रिय होते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply