Breaking News

रायपुर@ 59 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अरेस्ट

Share


रायपुर,07 अगस्त 2025 (ए)।
शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार हो गया है। पीçड़त विकास लाहोटी पिता मोतीलाल लाहोटी पता जयश्री विहार पंडरी रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 59 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना रायपुर में पंजीबद्ध कराई थी, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 04/24 धारा 420,34 भादवि दिनांक 24/6/24 को पंजीबद्ध किया गया था। आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया था निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वॉट्सएप नंबर, बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। राजस्थान निवासी प्रदीप जैन द्वारा पता बदल बदल कर फर्जी कम्पनी बनाकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 57 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 07/08/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply