Breaking News

अंबिकापुर@अतिथि शिक्षक विद्यामितान ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाडे को 5 सूत्री मांगों के संबंध में सौपा ज्ञापन…

Share

.

अंबिकापुर,06 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2016 से अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) द्वारा व्याख्याता की स्वीकृत पदों पर नियमित व्याख्याता समान अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं परंतु आज तक इन्हें नियमित नहीं किया गया है जिसकी मांग इनके द्वारा लगातार अपने स्तर किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में आज केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाडे जी से मिलकर ज्ञापन सौंप अपनी मांग को रखा जिसपर मंत्री महोदया ने आश्वासन दिया जो भी नियमानुसार सम्भव होगा अवश्य आपकी मांग को पूरा किया जाएगा एवं माननीय मुख्यमंत्री से आप लोगों के संबंध में चर्चा करूंगी। अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) संघ के जिला प्रतिनिधि मंडल के द्वारा आज मंत्री महोदया के गृह ग्राम बीरपुर ( सूरजपुर)में उनसे मुलाकात कर अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया। बातों को ध्यान से सुनते हुए मंत्री महोदया ने आश्वासन दिया कि आप सभी का कार्य सराहनीय है आप सभी निरंतर कार्य में लगे हुए हैं। आपकी मांगों के संबंध में हम मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए यथा संभव नियमानुसार जो भी उचित हो उसे पूरा करने का कोशिश किया जाएगा। बताते चले कि भाजपा की सरकार के द्वारा ही 2016 में सरगुजा एवं बस्तर में विद्या मितान को हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में सम्बन्धित विषय में स्नातकोत्तर एवं बीएड अहर्ता धारी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रखा गया था। बाद में पूरे प्रदेश में भी भारती की गई थी परंतु बच्चों का भविष्य बनाने वाले यह अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) अपने भविष्य के प्रति ससंकित हैं क्योंकि उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई भी सरकार उचित कदम नहीं उठा रही है प्रदेश में आज भाजपा की सरकार है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी नेता मंत्री लोगों के साथ मुलाकात कर अपनी जायज मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को रख रहे हैं।
जहां कहीं भी अतिथि शिक्षक पदस्थ हैं वहां पर नियमित शिक्षकों की भर्ती सभी कार्य शुरू से करते आ रहे हैं जैसे कक्षा शिक्षक, आई.सी.टी. प्रशिक्षण, चुनाव निर्वाचन, एन.एस.एस. प्रभारी, छात्रवृत्ति प्रभारी, बोर्ड परीक्षा कार्य (पर्यवेक्षक, बाह्य पर्यवेक्षक, 10वी, 12वी, पेपर मुल्यांकन) आदि कार्य किया जा रहा है। अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) कई वर्षों से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन की माग करते आ रहे हैं, एतएव समय-समय पर शासन द्वारा कई आदेश पत्र भी जारी की गई जिसमें यह कहा गया कि जिन शालाओं में अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं वहा पर किसी भी नियमित शिक्षकों की सीधी भर्ती, पदोन्नती एवं स्थानान्तरण नही किया जाना है क्योकि अतिथि शिक्षक की संविलियन की मांग की जा रही है। अर्थात रिक्त पद की जानकारी में कार्यरत अतिथि शिक्षक के पद को भरा हुआ मानकर जानकरी मंगाई जाती है।

प्रमुख मांगें…….


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply