Breaking News

अंबिकापुर@घर-घर तिरंगा,हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा सरगुजा की वर्चुअल बैठक 6 अगस्त को

Share

अंबिकापुर,05 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया जा रहा है। इस अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा 6 अगस्त 2025, दिन बुधवार को दोपहर 12ः00 बजे एक वर्चुअल बैठक आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा संभाग प्रभारी राजा पांडेय एवं जिला भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे,जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया करेंगे। बैठक में जिला कोर कमेटी के सभी सदस्य, घर-घर तिरंगा,हर घर तिरंगा अभियान की जिला समिति के संयोजक एवं सदस्य,भाजपा के सभी मंडलों के कार्यक्रम प्रभारी,सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक का उद्देश्य जिले भर में इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण अभियान को संगठित और प्रभावशाली तरीके से क्रियान्वित करना है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लिए अभियान की जिला समिति के संयोजक एवं सदस्य तथा मंडलवार कार्यक्रम प्रभारी भी घोषित कर दिए गए हैं,जो अभियान की कार्ययोजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा सरगुजा का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ जुट गया है। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रत्येक घर तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अभियान की रूपरेखा बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह अभियान केवल ध्वज वंदन का नहीं, बल्कि आज़ादी के मूल्यों, बलिदान और भारतीयता के गौरव को जन-जन में जागृत करने का एक पावन प्रयास है। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे। यह वर्चुअल बैठक घर-घर तिरंगा अभियान की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने, जि़म्मेदारियों का वितरण करने तथा सभी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने के उद्देश्य से बुलाई गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply