Breaking News

लखनपुर@तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर गिरकर हुआ घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

Share

लखनपुर,05 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी मुख्य मार्ग देव तालाब के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया जिसके सर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों के द्वारा निजी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर सर में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक का नाम राधेश्याम पिता बसंत दास उम्र 22 वर्ष ग्राम भरतपुर थाना लखनपुर निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया कि बाइक को युवक तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान उसने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply