Breaking News

लखनपुर@जमीन विवाद की रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट रिपोर्ट दर्ज

Share

लखनपुर,05 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधला में 4 अगस्त दिन सोमवार की शाम लगभग 5ः30 बजे पुराना जमीन विवाद की रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया धनेश्वरी सिंह राठिया पति सनी राम राठिया उम्र 38 वर्ष ग्राम अंधला निवासी सोमवार की शाम अपने पिता और मां के साथ खेत में काम कर रही थी। पुराना जमीन संबंधित विवाद की रंजिश को लेकर गांव के ही पंजेश्वर सोनी पिता स्व शिव प्रसाद सोनी ने खेत के पास पहुंचकर रोपा क्यू लगा रहे हो कहकर गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी देने लगा। विवाद ज्यादा न बड़े इसलिए प्रार्थीया के कहने पर उसके पिता घर चले गए इसी दौरान पंजेश्वर सोनी ने हाथ में रखे भोंसले से महिला पर प्रहार कर दिया जिससे सिर के पास कट गया और खून निकलने लगा घायल महिला लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया। लखनपुर पुलिस 296 (ख)351 (2) 118 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply