Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर में विश्व स्तनपान सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता

Share

अंबिकापुर,05 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय अंबिकापुर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसूति एवं शिशु रोग विभाग के समन्वय से एम.सी.एच. भवन के ओपीडी हॉल में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की बी.एस.सी. और एम.एस.सी. नर्सिंग छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित माताओं, महिलाओं व परिजनों को स्तनपान के लाभ, शिशु के पोषण,रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास और मातृ स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव की जानकारी दी गई। विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की थीम स्तनपान को प्राथमिकता देंः स्थायी सहायता प्रणालियाँ बनाएँ है,जिसका उद्देश्य माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ स्तनपान को समर्थन देने वाली प्रणालियों को सशक्त करना है। यह अभियान स्तनपान को पोषण से आगे बढ़कर समाज के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ता है। इस अवसर पर माताओं को स्तनपान के सही तरीके, इसके लाभ व स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाशी कुजूर, नर्सिंग महाविद्यालय की शिक्षिकाएँ लता देवांगन, सपना पॉल, विमला ठाकुर,नीरजा सहित कई माताएँ, शिशु,परिजन व अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply