अंबिकापुर,04 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। चोरी के सामान कबाड़ दुकानों में बिक्री की सूचना पर मणिपुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बेहरापारा गांव में कबाड़ के गोदाम पर छापेमारी की। यह कार्रवाई के दौरान चोरी के कई संदिग्ध सामान पाए गए हैं। पुलिस ने कबाड़ दुकान संचालक पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार राधेश्याम माली का ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बेहरापारा में कबाड़ का आरोबार है। चोरी के सामान खपाए जाने की सूचना पर मणिपुर पुलिस ने कबाड़ दुकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में पुराना व टूटा-फूटा वाहन पार्ट्स व लोहे का कबाड़ बरामद हुआ। जिसमें स्कूटी के 6 चक्के, बाइक के 9 चक्के, टाटा बस और बोलेरो के बंद इंजन, स्टेयरिंग, बड़ी व छोटी गाडिय़ों के टायर डिस्क, डिफेंसर, शॉकर, लोहे की पानी टंकी, गैस टंकी तथा अन्य कबाडऩुमा सामान। कुल 11 प्रकार के सामान बरामद किए गए हैं। जिन पर चोरी का संदेह जताया गया। पूछताछ में राधेश्याम माली उक्त सामानों का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सका। पुलिस ने राधेश्याम माली के खिलाफ धारा 35(1)(3) एवं 303(2) के तहत कार्रवाई की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur