अंबिकापुर,04 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। परिचित युवक का बैंक खाता खुलवाकर एटीएम व पासबुक अपने पास स्टटे के अवैध कारोबार के लिए रखा था। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ज्ञानेन्द्र पाण्डये पिता अवधनारायण पाण्डये उम्र 25 वर्ष डीपाडीह कला थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर का रहने वाला है। वह अंबिकापुर नमनाकला में रहकर काम करता है। वह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि इसका जान-पहचान पूर्व से सत्तीपारा निवासी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा से थी। वर्ष 2023 में आयुष सिन्हा ने ज्ञानेंन्द्र को बैंक ले जाकर नया सिम कार्ड खरीदवाया तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ले जाकर नया खाता खुलवाया। इसके बाद उसी दिन बनारस चौक स्थित केनरा बैंक में भी खाता खुलावा कर दोनों खाता में मोबाइल नम्बर को लिंक करा दिया। इसके बाद दोनों बैंक के एटीएम कार्ड व पासबुक अपने पास रख लिया था। उक्त दोनों खाते में अलग-अलग जगहों से रूपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। ज्ञानेद्र पांडेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आयुष सिन्हा के खिलाफ धारा 419, 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur