Breaking News

अंबिकापुर@जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Share

अंबिकापुर,04 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री भोसकर ने प्रत्येक आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए एवं आवेदकों को समाधान की जानकारी भी सूचना पत्र के माध्यम से दी जाए। जनदर्शन में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले जैसे सीमांकन,ऋण पुस्तिका सुधार, बटवारा,वन अधिकार पत्र,अतिक्रमण,फौती नामांतरण,भूमि अधिग्रहण,सड़क निर्माण,स्कूल एडमिशन, आय-जाति प्रमाण पत्र से जुड़े आवेदन कलेक्टर श्री विलास भोसकर के समक्ष रखीं गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की विभागीय समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री रामसिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप सर्व एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply