Breaking News

अंबिकापुर@चिकित्सा अधिकारी ने थाने में दर्ज कराई खराब एंबुलेंस चोरी होने की रिपोर्ट

Share


अंबिकापुर,04 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा के चिकित्सा अधिकारी ने खराब एम्बुलेंस चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। इसके पूर्व भी एक महतारी एक्सप्रेस के चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था,लेकिन किस कबाड़ी के यहां एंबुलेंस के टुकड़े-टुकड़े हुए इसका पर्दाफास पुलिस नहीं की है। चिकित्सा अधिकारी जनेश्वर सिंह ने दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर दरिमा में संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस वाहन क्रमांक सीजी 02-5041 खराब स्थिति में दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में खड़ी थी, जो अस्पताल परिसर में नहीं है। वाहन की पतासाजी अपने स्तर पर करने पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 20.04.2025 से 30.05.2025 के बीच संजीवनी एंबुलेंस संजीवनी के चोरी होना पुलिस को बताया है। इसके पहले भी इस स्वास्थ्य केन्द्र परिसर से खराब हालत में खड़ी महतारी एक्सप्रेस, एंबुलेंस क्रमांक सीजी 02-5628 की चोरी उपरोक्त तिथि के बीच हुई थी। इसकी रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरज सिंह ने 30 मई को थाने में दर्ज कराई थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच परिसर में नकीपुरिया वार्ड के पास से चोरी गई संजीवनी एक्सप्रेस,एम्बुलेंस की चोरी के बाद बनी हडकम्प की स्थिति के बीच पुलिस जांच में जुटी,तो पता चला कि अस्पताल के ही एक कर्मचारी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पूछताछ में उसने दरिमा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर से महतारी एक्सप्रेस,एम्बुलेंस की चोरी करना भी स्वीकार किया था। संजीवनी एम्बुलेंस के चोरी की रिपोर्ट 3 अगस्त को दरिमा थाने में दर्ज कराई गई है। चुारी के बाद एम्बुलेंस को किस कबाड़ी के सुपुर्द किया गया,इसका पर्दाफास होना शेष है। एम्बुलेंस चेारी की वारदात से लम्बे समय तक अस्पताल के जिम्मेदारों का अनभिज्ञ रहना भी चौंकाने वाला है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply