Breaking News

रायपुर@ कोर्ट के निर्देश पर 3 महिला पुलिसकर्मियों पर एफ आईआर

Share


रायपुर,03 अगस्त 2025 (ए)।
राजधानी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पूर्व महिला थाना प्रभारी बेदवती दरियों,एएसआई शारदा वर्मा और महिला आरक्षक फगेश्वरी कंवर के खिलाफ पीडि़ता से मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। पीडि़ता के पति आसिफ अली के खिलाफ भी एफ आईआर दर्ज किया गया है। मामला काउंसलिंग के दौरान हुए पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है, जिसमें पीडि़ता ने आरोप लगाया कि विवाद की स्थिति में पुलिस स्टाफ ने न केवल उसका पक्ष नहीं सुना,बल्कि गंभीर रूप से मारपीट और गाली-गलौज भी की। पीडि़ता ने बताया कि मारपीट के दौरान उसे गले और पीठ पर डंडों से मारा गया, जिसके निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।


Share

Check Also

कोरिया@स्कूल में खुली अंतरिक्ष की दुनिया…कोरिया के नवाचार को राष्ट्रीय सम्मान

Share बच्चों की जिज्ञासा को मिली उड़ान,कोरिया के शैक्षणिक नवाचार को राष्ट्रीय पहचान किताबों से …

Leave a Reply