अंबिकापुर,03 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने 3 अगस्त को बनारस रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास से नशीले इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी बाइक में थे और बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जत नशीले इंजेक्शन की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। तभी बनारस रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने बाइक में तीन युवक थे जो पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। पुलिस ने इनके झोले की तलाशी ली तो अलग-अलग बरांड के कुल 120 नग नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जत नशीले इंजेक्शन की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में पलिस ने आरोपी अनिल बंजारे पिता चिंतामणी उम्र 30 वर्ष,मुजाहिद हुसैन पिता साकिर हुसैन उम्र 30 वर्ष व गंगाराम नायक पिता हीरालाल नायक उम्र 25 तीनों निवासी सिरसी थाना बसदेई जिला सूरजपुर के रहने वाले हैं। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 22(सी) एनडीपीएसएक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
रक्षित आरक्षी केंद्र में मोटर वाहन
गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur