Breaking News

अंबिकापुर@चोरी के सामान की कबाड़ दुकानों में बिक्री पर पुलिस ने की छापेमारी

Share


अंबिकापुर,03 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। चोरी के सामान की कबाड़ दुकानों में बिक्री की सूचना पर सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत रविवार को कोतवाली,थाना गांधीनगर,मणीपुर और सीतापुर पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख और छोटे कबाड़ गोदामों पर संयुक्त छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस टीम ने कबाड़ गोदामों में रखे सामानों की सघन जांच की और दुकानदारों से लाइसेंस,रजिस्टर, खरीदी गई वस्तुओं का विवरण और ग्राहकों की पहचान संबंधित दस्तावेजों की जांच की। पुलिस ने कबाड़ी व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी कि वे बिना किसी पहचान और रिकॉर्ड के किसी भी सामग्री को न खरीदें। साथ ही चोरी के सामान जैसे तार, मोटर पंप,इलेक्ट्रॉनिक सामान,कॉपर और मूर्तियां खरीदने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने व्यापारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे इन सामानों से संबंधित रजिस्टर संधारित करें और खरीदी जाने वाली वस्तुओं का पूरा विवरण रखें। पुलिस ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि अगर वे चोरी का सामान खरीदते पाए गए,तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता,मनोज सिंह, अभिषेक दुबे,विपिन तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस का यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में चोरी के सामान की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply