Breaking News

अंबिकापुर@सरस्वती महाविद्यालय में MPES पाठयक्रम सत्र 2025-26 का शुभारंभ

Share

संभाग का पहला महाविद्यालय बना जहाँ MPES शुरू किया गया


अंबिकापुर,03 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। नगर अंबिकापुर में, शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलçध जोड़ते हुए सरस्वती महाविद्यालय,अंबिकापुर ने सत्र 2025-26 से MPES पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। यह कोर्स छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग,नया रायपुर से प्राप्त मान्यता के पश्चात प्रारंभ किया गया है। इस मान्यता के मिलने से सरगुजा अंचल के विद्यार्थियों को अब राजधानी या अन्य जिलों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्चस्तरीय शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह संभाग का पहला महाविद्यालय है जहाँ रूक्कश्वस् कोर्स प्रारंभ किया गया है,और यह पहल सरगुजा क्षेत्र के युवाओं को खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि, रूक्कश्वस् कोर्स की संरचना आधुनिक खेल विज्ञान, प्रशिक्षण, प्रबंधन एवं शोध को ध्यान में रखते हुए की गई है। हमारा उद्देश्य है कि छात्र इस क्षेत्र में न केवल अकादमिक दृष्टिकोण से बल्कि व्यावहारिक कौशल के साथ भी सशक्त बनें। इस अवसर पर शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया। उम्मीद की जा रही है कि इस पहल से क्षेत्र में खेल शिक्षा को नई दिशा और गति मिलेगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply