Breaking News

अंबिकापुर@1200 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,03 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन की तस्करी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1200 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन जप्त किया गया, इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। आरोपी से नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन लाने के संबंध में अग्रिम पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देशन में सभी थाना,चौकी प्रभारियों के द्वारा प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल संदेहियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में 01 अगस्त को थाना गांधीनगर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मनेन्द्रगढ़ रोड से सेंट्रल स्कूल के सामने सड़क के किनारे खड़े एक युवक को देखा, जो अपने पीठ पर पिट्ठू बैग और सफेद रंग का प्लास्टिक का बोरा रखा था, जिनमें कोई सामान रखा दिखाई दे रहा था। युवक बिना कारण पुलिस टीम को देखकर बोरा को वहीं छोड़कर बैग के साथ भागने लगा, जिसे पुलिस स्टॉफ ने दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ किया गया जो करने पर वह अपना नाम रोहित भगत पिता गोविन्द भगत 22 वर्ष, निवासी कोपा थाना सन्ना जशपुर, हालिया ठिकाना सुभाषनगर अंबिकापुर का होना बताया। संदेही से भागने का कारण तथा बोरा व बैग में रखे सामान के बारे में पूछने पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दिया। संदेह की स्थिति में पुलिस टीम ने पिट्ठू बैग एवं प्लास्टिक बोरा की तलाशी ली तो, उसमें अलग-अलग नाम से 1200 नग इंजेक्शन मिला। आरोपी के पास उक्त नशीले इंजेक्शन का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
आरोपी के पास वाणिज्यक मात्रा में नार्कोटिक्स युक्त इंजेक्शन पाए जाने पर थाना गांधीनगर में धारा 22(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पुलिस ने पेश कर दिया है। आरोपी से अग्रिम पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल शर्मा,अरविन्द उपाध्याय,विकास सिंह, घनश्याम देवांगन,राहुल सिंह,अजित मिंज, दीपक सोनवानी,सैनिक अनिल साहू,चालक रामवृक्ष सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply