Breaking News

प्रतापपुर@वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील गुप्ता के प्रथम पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया याद

Share


प्रतापपुर,01 अगस्त 2025 (घटती-घटना)I प्रतापपुर के वरिष्ठ नागरिकों व्यापारी वर्ग व सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतापपुर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता स्व. सुनील कुमार गुप्ता के प्रथम पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में इलाज करा रहें गरीबों व जरूरतमंद मरीजो को फल वितरण कर ग्रामीण महिलाओं के नवजात शिशुओं को मच्छरदानी बेड वितरण किया प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र से आए महिलाओं का प्रसव होने के पश्चात उनके नवजात शिशुओं को मच्छरदानी की आवश्यकता होती है इसके वितरण से माताओ को उनकी मातृ शिशु की सुरक्षा का एक पहल किया स्व सुनील गुप्ता प्रतापपुर के राजनीतिक क्षेत्र से लेकर सामाजिक क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य की है उनके द्वारा निरंतर आमजनता व क्षेत्र के उन्नति हेतु अग्रसर रहे हैं उन्हीं के बताए मार्ग पर उनके पुत्र अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता सहित वरिष्ठ जनों के साथ आज प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनके पुण्यतिथि में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में आम नागरिक में उपस्थित और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि आने वाले समय में भी प्रतिवर्ष प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब मरीजों के स्वास्थ्य व सुविधाओं हेतु सहयोग करते रहेंगे कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ जनो के साथ प्रतापपुर के आम नागरिक व व्यापारी बन्धु सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से आनंद मित्तल तोती सेठ,मुकेश गर्ग कैलाश सिंह,जुल्फेकार कादरी ,विनोद जायसवाल, मृत्यंजय सिंह विजेन्द्र कश्यप,राज किशोर गुप्ता,संतोष यादव,बबली धुर्वे धरमसाय सिंह,सतन सिह,विक्रम वर्मा,भूपेंद्र राजवाड़े,आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply