Breaking News

बैकुंठपुर@संपूर्णता अभियान-सम्मान समारोह में डॉ ऋ षि राज सिंह उत्कृष्ट कार्य करने पर किए गए सम्मानित

Share

बैकुंठपुर,01 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। जिला पंचायत कोरिया के आटिटोरियम में संपूर्णता अभियान-सम्मान समारोह का आयोजन विहान योजना एनआरएलएम वोकल फार लोकल के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें संपूर्ण विभाग प्रमुख लोगों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने पर मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर के सभी का सामन किया गया। स्वास्थ विभाग में उप स्वास्थ केंद्र रटगा में पदस्थ डॉ ऋ षि राज सिंह को प्रशस्ति पत्र मेडल और मोमेंटो देकर स्वास्थ के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी,क्षेत्रीय विधायक भइया लाल राजवाड़े और जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में सम्मानित किया गया। डॉ ऋ षि राज सिंह ने अपने स्वास्थ केंद्र रटगा में बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण कार्यों के मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सौंपा मांग पत्र- उप स्वास्थ केंद्र रटगा (नगर) में पदस्थ डॉ ऋ षि राज सिंह ने अपने स्वास्थ केंद्र में बाउंड्रीवाल और शेड व अन्य निर्माण कार्यों हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात कर के मांग पत्र दिए कि उक्त निर्माण कार्य हो जाने से उप स्वास्थ केंद्र सुरक्षित रहता साथ ही आम जन मानसो को इसका लाभ मिलता।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply