लखनपुर,01 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। nनगर पंचायत लखनपुर में सरगम फाउंडेशन की तरफ से पार्श्व गायक मोहम्मद रफी साहब की याद में उनकी पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सर्वप्रथम गणेश जी का मंत्र पढ़कर माँ सरस्वती की छाया चित्र मे माल्यार्पण कर मोहम्मद रफी की चित्र मे माल्यार्पण किया गया जिसमें लखनपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे लखनपुर में पहली बार संगीत प्रेमियों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म भी दिखा जिसमें जो भी संगीत में रुचि रखते है साईं सरगम ग्रुप उन्हें एक मंच प्रदान करता है इसी उद्देश्य से साईं सरगम ग्रुप का निर्माण कराया गया है रफी की याद में लखनपुर के उभरते संगीत प्रेमियों के द्वारा उनके नगमों को सुनाया गया । नवनीत गुप्ता के द्वारा रफी के पुराने गानों को गाया जिसे नगर के सभी श्रोतागण द्वारा सुना गया,उत्साह वर्धन के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेानिवृत्ति विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेश जयसवाल,शंकर सोनी,दिनेश गुप्ता,दिनेश बारी,विद्यालय सागर चौधरी,दिनेश साहू,रमेश जायसवाल,शहाबुद्दीन खान,सचिन अग्रवाल,प्रदीप गुप्त,यतेंद्र पाण्डेय ,राजेंद्र जायसवाल,शैलेंद्र गुप्त,सुदामा सिंह देवराज सिंह,अशोक पाण्डेय,कुलदीप अग्रवाल,लक्ष्मण रजवाड़े ,संजीव वर्मा,उमेश गुप्ता ,महेश नयार,अभिषेक गुप्ता,अवधेश गुप्ता,संजय गुप्ता,महफूज खान,गयासुद्दीन खान,उसत रजवाड़े,हरि साहू,आलोक गुप्ता,गोपाल यादव,ललित गुप्ता,प्रवीण ठाकुर,भानु जलतारे, अविनाश ठाकुर,कांता पटेल,अंकुर बंसल, देवनारायण वैष्णव, मयंक रजवाड़े व अन्य संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur