Breaking News

अंबिकापुर@नशीले इंजेक्शन,सिरप व टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,01 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरडीह निवासी दो घरों में छापेमारी कार्रवाई कर नशीले इंजेक्शन, सिरप व टैबलेट जत कया है। मामले में टीम ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 1 अगस्त को मुखबिर से जानकारी मिली थी की थाना धौरपुर अंतर्गत ग्राम डूमरडीह निवासी अजमल खान एवं बसंत ठाकुर द्वारा नशीला इंजेक्शन, कफ सिरप एवं टैबलेट की बिक्री किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी टीम के साथ दोनों के घरों में छापेमारी की। अजमल खान ने सोफे के 57 नग कफ सिरप छिपाकर रखा था। जिसे टीम ने बरामद किया है। वहीं बसंत ठाकुर के घर से 90 नग नशीले इंजेक्शन तथा 215 नग नशीले टैबलेट टीम ने बरामद किया है। टीम ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply