Breaking News

बसंतपुर@पुलिस ने अंतराज्यीय डोडा तस्करको पश्चिम बंगाल कोलकाता से छत्तीसगढ़ दबोच लाई

Share

बसंतपुर,01 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा. एवं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी. मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर निर्देशन में 8/6/2025 को धनवार आर टी ओ बेरियर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक वाहन क्रमांक(क्र छ्व 19 त्रछ्व. 7447) में 90 बोरियो में भरा लगभग14 मि्ंटल 44 किलो ग्राम मादक पदार्थ (डोडा) बरामद किया गया था। उक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
गिरफ्तार वहां चालक एवं व वाहन मालिक ने पूछताछ में सच उगला : प्रकरण में इन टू एंड जांच के तहत गिरफ्तार वाहन चालक एवं वाहन मालिक ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया की उक्त मादक पदार्थ की आपूर्ति उत्तम राय नमक व्यक्ति की प्रमुख भूमिका रही है. साथ ही उनके द्वारा बताया गया उत्तम राय राजस्थान के जोधपुर नागौर से उनके साथ जुड़कर झारखंड के रांची तक अवैध डोडा पहुंचने में सहयोग करता था। प्राप्त जानकारी के आधार पर खाना बसंतपुर से एक पुलिस टीम गठित कर संभावित ठेकाने पर दबिश दी गई। आरोपी उत्तम राय पिता अभिनंदन राय (उम्र 41 वर्ष) निवासी उत्तर बलूचर. थाना इंग्लिश बाजार. जिला मालदा. को कोलकाता से दबोचकर कर छत्तीसगढ़ लाया गया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply