Breaking News

अंबिकापुर@रक्षाबंधन पर सैनिकों के लिए स्काउट्स-गाइड्स ने भेजीं 3000 राखियां

Share

अंबिकापुर,01 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सरगुजा द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर एक राखी सैनिक भाइयों के नाम अभियान चलाया गया। यह अभियान छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव की पहल और राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देश पर संचालित किया गया। सरगुजा जिले में यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर डॉ. दिनेश कुमार झा के मार्गदर्शन और जिला मुख्य आयुक्त तेजेंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में संचालित हुआ।
जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्रों द्वारा हजारों की संख्या में स्वनिर्मित राखियां बनाई गईं। कई लॉकों में इसे प्रतियोगिता का रूप देकर बच्चों में उत्साह भी बढ़ाया गया। लॉक सचिवों के माध्यम से 3 हजार राखियां एकत्रित कर जिला मुख्यालय अंबिकापुर लाया गया, जहाँ इन्हें जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त को सौंपा गया।
यह अभियान पूरे प्रदेश में संचालित है और करीब 40 से 50 हजार राखियां देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को रक्षाबंधन से पहले भेजी जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्काउट्स एवं गाइड्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला प्रेरणादायक कदम है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply