Breaking News

अंबिकापुर@स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने ‘आकांक्षा हाट’ का हुआ शुभारंभ

Share


अंबिकापुर,31 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 दिवसीय आकांक्षा हाट का आयोजन 31 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक लखनपुर में किया जा रहा है। इसमें महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए गोदना कला, भित्ति चित्र,बांस की कृतियाँ, मोटे अनाज, स्थानीय खाद्य पदार्थ और अन्य हस्तशिल्प सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। इस पहल के माध्यम से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, वहीं लुप्त हो रही पारंपरिक विरासत को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकांक्षा हाट में शामिल होकर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और वोकल फॉर लोकल को सशक्त बनाएं। कार्यक्रम पश्चात जनपद पंचायत परिसर में विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत पौधारोपण किया।
कृषि और ग्रामीण विकास
कृषि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 1000 मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण कर मृदा परीक्षण को पूर्ण किया गया। एनआरएलएम के तहत स्व सहायता समूहों को 99′ रिवॉल्विंग फंड प्रदान किया गया।
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में लखनपुर की उपलध
भारत सरकार के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत लखनपुर को पिछड़े और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह वाले 60 लॉकों में शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। सितंबर से दिसंबर 2023 की डेल्टा रैंकिंग में लखनपुर लॉक ने जोन-5 में दूसरा स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर 27 वां स्थान प्राप्त किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply