अंबिकापुर,31 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। न्यायालय परिसर में घुसकर युवक ने एक अधिवक्ता की पिटाई कर दी। युवक ने डंडे से अधिवक्ता के सिर पर प्राणाघात हमला कर दिया। जिससे अधिवक्ता घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं न्यायालय में उपस्थित पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ता संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सुरेंद्र चौहान प्रति दिन की तरह गुरुवार को न्यायालय गए थे। वह दोपकर करीब 12 बजे अपने सीट पर बैठे थे। तभी राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोर निवास संतोष गिरी हाथा में डंडा लेकर न्यायालय परिसर में पहुंचा और अधिवक्ता सुरेंद्र चौहान के सिर पर ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर दिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं न्यायालय परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। इधर गंभीर रूप से जख्मी अधिवक्ता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है। न्यायालय परिसर में घुसकर आपराधिक व्यक्ति द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने से अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ता संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कटोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने उल्लेख किया है कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति लचर है तथा न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोग खुलेआम डंडा तथा कई प्रकार के हथियार लेकर प्रवेश करते रहते हैं, जिसके संबंध में सुरक्षा व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया जाना न्यायोचित होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur