Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया

Share

अंबिकापुर,31 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 30 जुलाई 2025 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रामानुजगंज रोड,संजय पार्क के पास दो व्यक्ति प्लास्टिक बोरे में अवैध गांजा रखे हुए हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में (1) शिवांशु कुमार चंद्रवशी,उम्र 23 साल, निवासी ग्राम गिरधरपुर,थाना करागहर, जिला रोहतास,बिहार,और (2) हिमांशु पटेल,उम्र 23 साल,निवासी ग्राम तेन्दुबहार,थाना राजपुर, जिला रोहतास, बिहार शामिल हैं। दोनों आरोपियों के पास से कुल 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया,जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा उड़ीसा से खरीदा था और उसे बिक्री के लिए लाए थे। इस जानकारी के बाद थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अपराध संख्या 519/25, धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यह कार्रवाई सरगुजा पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया@शहीद वीर नारायण सिंह जयंती पर ग्राम चिरमी में विविध आयोजन

Share 150 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह संपन्न -संवाददाता-कोरिया,11 दिसंबर 2025(घटती-घटना)।शहीद …

Leave a Reply