आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
अंबिकापुर,31 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, इसी क्रम मे चौकी केरजू पुलिस टीम द्वारा अपराध क्रमांक 01/21 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के माममे मे फरार चल रहे आरोपी गणेश्वर आत्मज मेघनाथ उम्र 45 वर्ष साकिन ढोंढ़ागाँव थाना सीतापुर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार चौकी केरजू पुलिस टीम के प्रयास से 04 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी गणेश्वर आत्मज मेघनाथ उम्र 45 वर्ष साकिन ढोंढ़ागाँव थाना सीतापुर कों पकड़कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
स्थाई वारंट की तामिली मे चौकी प्रभारी केरजू सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत, आरक्षक दिलसुख लकड़ा, महेन्द्र नाग, अनुराग टोप्पो सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur