Breaking News

सूरजपुर@बिजेंद्र पाटले होंगे सुरजपुर के जिला पंचायत सी ई ओ

Share

सूरजपुर,30 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बिजेंद्र सिंह पाटले सुरजपुर के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुष्पेंद्र शर्मा को संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।राज्य शासन अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया है,जिसमें सूरजपुर जिले में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी इस आदेश में अपर कलेक्टर,संयुक्त कलेक्टर,डिप्टी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) की नई नियुक्तियां और तबादले शामिल हैं। सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू का तबादला विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (उद्योग संचालनालय, रायपुर) के रूप में किया गया है। उनकी जगह पूर्व में सूरजपुर के एसडीएम रहे राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री विजेन्द्र सिंह पाटले को जिला पंचायत सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं पुष्पेंद्र शर्मा को संयुक्त कलेक्टर श्री पाटले एवं श्री शर्मा का सूरजपुर से पुराना नाता रहा है, दोनों अधिकारी सुरजपुर में एस डी एम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है।

और उनकी नई जिम्मेदारी से जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। वहीं, भैयाथान के एसडीएम सागर सिंह का तबादला संयुक्त कलेक्टर के रूप में कबीरधाम जिले में हुआ है। दूसरी ओर, पूर्व में सूरजपुर में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके श्री पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को संयुक्त कलेक्टर, रायपुर से सूरजपुर में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थापना हुई है।
श्चद्धशह्लश-15


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply