Breaking News

वाड्रफनगर@मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ फंड में गबन करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार

Share

लेखापाल एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर मिलकर किए थे गबन
वाड्रफनगर,30 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ (ईपीएफ) फंड में धोखाधड़ी कर गबन किए जाने के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए वाड्रफनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। जानकारी के अनुसार, दिनांक 29/07/2025 को जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद निजामुद्दीन द्वारा वाड्रफनगर चौकी में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, आवेदन में बताया गया कि जून 2023 से जून 2025 की अवधि में तत्कालीन लेखापाल वीरेंद्र कुमार यादव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह ने मिलकर मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ खातों से कुल 11,26,254 की राशि को बेईमानी व छलपूर्वक भगवान सिंह की पत्नी अंजू सिंह के भारतीय स्टेट बैंक एवं फिनो बैंक के खातों में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी किया गया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कर्मचारियों के ईपीएफ फंड में जमा करने हेतु ओटीपी आरोपी वीरेंद्र कुमार यादव के मोबाइल पर आता था, जिसे वह आरोपी भगवान सिंह के सहयोग से उसकी पत्नी अंजू सिंह के खातों में ट्रांसफर करता था। दोनों खातों का संचालन स्वयं भगवान सिंह करता था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर वाड्रफनगर पुलिसचौकी में अपराध क्रमांक 144/25 धारा 316(4),318(3),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर दोनों आरोपियों की तलाश की गई, जिसमें आरोपी वीरेंद्र कुमार यादव को रामानुजगंज से और आरोपी भगवान सिंह को छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश सीमा के फुली डूमर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। एवं घटना में प्रयुक्त ह्रभ्क्क प्राप्त करने वाला मोबाइल हैंडसेट व धोखाधड़ी से राशि स्थानांतरित किए गए खातों की पासबुक को जप्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 29/07/2025 को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।प्रकरण में अन्य तथ्यों की विवेचना जारी है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, साइबर आरक्षक आकाश तिवारी, आरक्षक देव कुमार, रामगोपाल राम एवं बालेश एक्का की विशेष भूमिका रही।


Share

Check Also

सूरजपुर@ गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में महाशिवरात्रि पर भव्य भजन मेला व विशाल भंडारा संपन्न

Share विधायक भूलन सिंह मरावी रहे उपस्थितिसूरजपुर,16 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर …

Leave a Reply