Breaking News

रायपुर@ मंत्रालय में पीला,नीला और सफेद परिचय पत्र जारी

Share


रायपुर,26 जुलाई 2025 (ए)।
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय जहाँ फाइलें नाचती हैं, और कुर्सियाँ सलामी देती हैं। अब रंग-बिरंगे फीतों के तमाशे का नया रंगमंच बन गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक ऐसा फरमान जारी किया है जिससे मंत्रालय की गलियारों में होली का माहौल बन गया। परिचय पत्र अब आरएफ आईडी ओआर कोड, और होलोग्राम के ताम-झाम से सजे होंगे,लेकिन असल चीज फीतों का रंग है, जो अधिकारियों-कर्मचारियों का रुतबा तय करेगा। अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि हम आइडी कार्ड का विरोध नहीं कर रहे हैं। हम आई कार्ड में लगने वाले फीते का विरोध कर रहे हैं,सभी का एक जैसे रंग का फ़ीता रखने की यह माँग कर रहे हैं,सरकारी कर्मचारियों के बीच इससे भेदभाव पैदा होगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply