Breaking News

रायपुर@ होटल मालिक को नोटिस

Share


ड्रग्स ले रहीं युवती का वीडियो वायरल
रायपुर,25 जुलाई 2025 (ए)।
राजधानी रायपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां शहर के बीचोंबीच स्थित गंज थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती एक कमरे में बैठकर खुलेआम नशे का सेवन कर रही है। होटल के कमरे में मौजूद अन्य लोग भी इस पूरी घटना के दौरान साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे रोकता या टोकता नजर नहीं आ रहा। वीडियो के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है और आम नागरिकों के बीच नशीले पदार्थों की खुलेआम उपलब्धता और इसके बढ़ते प्रचलन को लेकर चिंता बढ़ गई है।


Share

Check Also

सोनहत@ शिक्षक दिवस पर भाजपा सोनहत मंडल का अनूठा अभियान

Share घर-घर पहुंचकर शिक्षकों और समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान-राजन पाण्डेय-सोनहत,07 सितम्बर …

Leave a Reply