Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में 1227 व्याख्याताओं को पदोन्नति, काउंसलिंग से होगी पदस्थापना

Share


रायपुर,24 जुलाई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 23 जुलाई को विभिन्न विषयों के 1227 व्याख्याता (टी संवर्ग) शिक्षकों के लिए पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नत व्याख्याताओं की पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी। जिन प्रमुख विषयों के शिक्षकों को पदोन्नति मिली है, उनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत,गणित, भौतिकी,रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान,राजनीति शास्त्र,इतिहास,भूगोल,अर्थशास्त्र और वाणिज्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर,राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए तेज़ी से फ़ैसले ले रही है। यह निर्णय सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि राज्य के शिक्षकों को उनके कार्य, वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर समय पर पदोन्नति और अवसर मिलें।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply