Breaking News

सूरजपुर@25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी जुगेश्वर राजवाड़े रंगे हाथों गिरफ्तार

Share


एंटी करप्शन ब्यूरो ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम


सूरजपुर,21 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। एंटी करप्शन यूरो ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी जुगेश्वर राजवाड़े को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है,,यह कार्रवाई सोमवार को ्रष्टख् की सात सदस्यीय टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला किसान धनेश्वर पैकरा से जुड़ा है, जिसने अप्रैल माह में अपने मृत बेटे के नाम की ज़मीन को खुद के नाम पर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था,, आरोप है कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू जुगेश्वर राजवाड़े द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी,,काफी बातचीत के बाद सौदा 25,000 रुपये में तय हुआ,, किसान ने इस रिश्वतखोरी की शिकायत ्रष्टख् से की, जिसके बाद यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में ड्यूटी के दौरान ही आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गौरतलब है कि आरोपी बाबू का पिछले महीने एसडीएम कार्यालय सूरजपुर में तबादला हुआ था, लेकिन उसने वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया और अब भी तहसील कार्यालय में ही अटैच रहकर काम कर रहा था। फिलहाल एसीबी ने आरोपी से पूछताछ कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है,, इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय और राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है,, यह मामला साबित करता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन की जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply