- जलाभिषेक कर की सुख समृद्धि की कामना, श्रद्धालुओं के लिए कराया भंडारा
- स्थानीय लोक संस्कृति है छतीसगढ़ढ़ की आत्मा:-मंत्री श्री नेताम
बलरामपुर,21 जुलाई 2025(घटती-घटना)। सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, अनुसूचित जाति,जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर जिले के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक आस्था-स्थल, तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।इस अवसर पर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने तपेश्वर महादेव की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ,शिवभक्त कावंड़ यात्रियों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन कराया। उन्होंने स्वयं प्रसाद वितरण करते हुए श्रद्धालुओं के साथ आत्मीय संवाद किया, उनकी यात्रा के अनुभव जाने और उनकी आस्था को नमन किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur