नवप्रवेशी बालिकाओं का तिलक कर किया स्वागत,वितरित की गई शिक्षण सामग्री
अंबिकापुर,21 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। जिला के प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फूंदुरडिहारी में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति योजना से जिला समन्वयक सुश्री नूतन सिन्हा एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ नेहा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्कूल में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं एवं बालकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवप्रवेशी छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म,किताबें,पेन,कॉपी और पेंसिल वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे दृ नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना,चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं बाल विवाह रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही, आज के इस दौर में मोबाइल के दुरुपयोग से उत्पन्न खतरों एवं सतर्कता पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में शा. पूर्व मा. शाला की प्रधान पाठक श्रीमती इंदु श्रीवास्तव, सहायक शिक्षक श्री अनूप गुप्ता,श्री व्यास नारायण केसरिया, श्रीमती अन्ना खाखा, डॉ. सुष्मिता मुखर्जी एवं प्रियंका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur