Breaking News

अंबिकापुर@कांग्रेस का चक्काजाम व बिजली कार्यालय का घेराव आज

Share

अंबिकापुर,21 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अडानी के व्यापारिक हितों की रक्षा करने के भाजपा सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का ऐलान किया है।
इस क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी,सरगुजा द्वारा अंबिकापुर में बनारस रोड स्थित बीटीआई के पास चक्काजाम किया जाएगा। बनारस रोड उत्तर भारत को छत्तीसगढ़ से जोड़ता है और इस मार्ग से भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही होती है, जिसके चलते इस स्थान का चयन किया गया है। चक्काजाम के दौरान एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहनों को छूट दी गई है, साथ ही आम नागरिकों को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस दोपहर 2 बजे सीएसपीडीसीएल के नमनाकला स्थित कार्यालय का घेराव करेगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply