Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर स्वच्छता सुपर लीग में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर नगर निगम टीम ने की कलेक्टर से सौजन्य भेंट

Share


स्वच्छता में नंबर वन की पहचान बनाए रखें : कलेक्टर

अंबिकापुर,21 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। स्वच्छता सुपर लीग में प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के उपरांत अंबिकापुर नगर निगम की टीम ने आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर ने निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप एवं निगम टीम को इस प्रतिष्ठित उपलçध के लिए बधाई दी और कहा कि यह सम्मान नगर निगम सहित पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। कलेक्टर ने नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक प्रतिबंध, स्वच्छता नवाचार और जनभागीदारी जैसे क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, कि स्वच्छता केवल पुरस्कार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारी आदत और संस्कृति बननी चाहिए। अम्बिकापुर नगर निगम ने पूरे देश में जो छवि बनाई है, उसे बनाए रखना और लगातार सुधार करते रहना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम की टीम को आगे भी नंबर वन पर बने रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने और युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप ने निगम के प्रशासनिक सहयोग और जनप्रतिनिधि, नागरिकों की जागरूकता को इस सफलता का प्रमुख आधार बताया। स्वच्छ अम्बिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन की अध्यक्ष सुश्री शशिकला सिन्हा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने स्वच्छता हमारी टी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करते हैं, हमारा शहर स्वच्छता के क्षेत्र में फाइव स्टार मिला है,जिसे बरकरार रखने के लिए उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान स्वच्छता दीदी सुश्री ज्ञानलता कुजूर में सहित नगर निगम की टीम उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply