Breaking News

अंबिकापुर@कैलाश गुफा जाने 85 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए कांवरिये

Share

अंबिकापुर,21 जुलाई 2025 (घटती-घटना) । ्रसावन के दूसरे सोमवार को शंकरघाट बांक नदी से बड़ी संख्या में कांवरियों ने जल उठाया। वे 85 किलोमीटर की पद यात्रा कर कैलाश गुफा पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे माहौल गूंजता रहा। अंबिकापुर से लेकर बतौली तक भक्ति और उल्लास के बीच कांवरियों का रेला लगा रहा। जगह-जगह कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। कांवर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई थी।
जिला प्रशासन द्वारा अफसरों की मजिस्टि्रयल ड्यूटी लगाई गई थी। सरगुजा कांवरिया सेवा संघ के तत्वावधान में कांवर पदयात्रा पिछल 40 वर्षों से निकाली जा रही है। इस वर्ष भी सोमवार को शंकरघाट बांक नदी से जल उठाकर बड़ी संख्या में कावंरिये कैलाश गुफा के लिए रैली की शक्ल में रवाना हुए। कांवरियों का जत्था रविवार की देर रात से निकलना शुरू हो गया था। कांवर यात्रा में सरगुजा सहित कोरिया, रायगढ़, जशपुर जिले के अलावा सीमावर्ती राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार की दोपहर से ही कांवरियों का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार की मध्यरात्रि के बाद एक बजे से ही स्थानीय शंकरघाट में बांक नदी से जल उठाने कांवरियों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों कांवरियों ने शंकरघाट में ही अपना पड़ाव डाल रखा था।
कांवर पदयात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। भोलेनाथ-पार्वती व भगवान गणेश की जीवंत झांकी निकाली गई। इस दौरान झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। वहीं शहर में कांवरियों को जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
जगह-जगह कांवरियों का स्वागत
रास्ते भर विभिन्न संगठनों द्वारा कांवरियों का स्वागत, जलपान व नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। यात्रा स्थानीय शंकरघाट से प्रारंभ होकर लुचकी, चेंद्रा, लमगांव होते देर शाम बतौली पहुंची। यहां विश्राम करने के बाद जत्था कैलाश गुफा के लिए रवाना हुआ, वे गुरुवार को जलाभिषेक करेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply