Breaking News

अम्बिकापुर@छत्तीसगढ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन

Share

अम्बिकापुर,20 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। शासन द्वारा पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय सामाजिक संस्था छत्तीसगढ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की सरगुजा इकाई के तत्वावधान में दिनांक 20 जुलाई 2025 को अम्बिकापुर के होटल पुनम के सभागार में प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन ,प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल ,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूर्णिमा सिंह,तथा सरगुजा जिले के जिलाध्यक्ष वेद नारायण साहू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में फाउंडेशन के मुख्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रुप से फाउंडेशन के व्यापक विस्तार एवं फाउंडेशन द्वारा प्रदेश स्तर पर किये जा रहे विभिन्न् गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इसके पश्चात फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा जिला सरगुजा में विभिन्न स्तरों पर सामाजिक उत्थान के तहत फाउंडेशन के माध्यम से किस प्रकार से क्या क्या कार्य किया जा सकता है इस पर आवश्यक रुपरेखा बनाते हुए लुप्रिंट बना कर कार्यवाही करने की बात कही गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों क्रमशः सुषमा जायसवाल,साधना मिश्रा,सरोज सिंह,धनंजय गुप्ता, सुशील मलिक का सहयोग सराहनीय रहा। उक्ताशय की जानकारी फाउंडेशन की मिडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती साधना कश्यप द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply