Breaking News

अम्बिकापुर@चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी ने किया 101 यूनिट रक्तदान

Share

अम्बिकापुर,20 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी द्वारा 20 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल 101 यूनिट रक्त दान किया गया। लगभग 250 लोगों ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत,छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहे। रक्तदान में 250 प्रतिभागियों ने कुल 25850 मिलीलीटर स्वस्थ रक्त का दान किया।
दूसरों के साथ जीवन साझा करने वाले चर्च ऑफ गॉड के नेक कार्यों से प्रभावित होकर बहुत से नागरिक भी स्वेच्छा से रक्तदान में शामिल हुए। एक व्यक्ति का पूर्ण रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है।

भारत में भी यह कार्यक्रम हर साल विभिन्न राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात आदि में आयोजित होता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply