Breaking News

अम्बिकापुर@ साइबर ठगी का खुलासा, गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 लाख की धोखाधड़ी उजागर

Share


अम्बिकापुर,16 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
थाना गांधीनगर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में म्यूल अकाउंट और फर्जी मोबाइल सिम का उपयोग कर देश के विभिन्न राज्यों से करीब 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी हर्षित पाण्डेय उर्फ धन्नू, निवासी केदारपुर ने अपने नाम पर जारी सिम और बैंक खाता को 30,000 रुपये नकद में अन्य साइबर अपराधियों को सौंपा था। पूछताछ में हर्षित ने कबूला कि यह पूरा षड्यंत्र दीपेश कुमार मिश्रा उर्फ चुनमुन के कहने पर किया गया। इसके बाद पुलिस ने दीपेश मिश्रा,निवासी केदारपुर को भी गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के कजे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जत कर लिया गया है। पुलिस ने मामला थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 397/25 धारा 317(4), 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। गिरोह के अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं,जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, साइबर सेल के एएसआई अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply