Breaking News

अम्बिकापुर@ साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट के दो और आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,16 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।गांधीनगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी और अवैध सट्टा लेन-देन में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट के दो खाता धारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुछ राशि के बदले में अपने बैंक खाते खोलकर अन्य अपराधियों को सौंपे थे, जिनका उपयोग साइबर फ्रॉड और सट्टा के अवैध लेनदेन में किया गया। गांधीनगर थाना पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों रवि कुमार माझी और धीरज कुमार सिंह का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में रवि कुमार माझी (पिता सोती राम माझी, उम्र 34 वर्ष, निवासी नेहरू वार्ड, सत्तीपारा) और धीरज कुमार सिंह (पिता स्व. दिलीप सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी बीचपारा, फूंदुरडिहारी) ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ रकम के बदले अपना खाता खुलवाकर अन्य आरोपियों को सौंपा था। इन खातों का उपयोग अवैध सट्टा और साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में किया गया। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों के खातों से साइबर फ्रॉड से प्राप्त धनराशि का लेनदेन किया गया है। मामला थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 397/25, धारा 317(4), 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल,साइबर सेल एएसआई अजीत मिश्रा,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा,आरक्षक अरविंद उपाध्याय,ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन, वीरेंद्र पैकरा,अनुज जायसवाल,जितेश साहू,मनीष सिंह, राहुल केरकेट्टा व अमनपुरी की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply