

अम्बिकापुर,16 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। शहर के होटल संचालक व गार्ड के साथ की गई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन पार्किंग की बात को लेकर आरोपियों ने होटल संचालक व गार्ड के साथ मारपीट किए थे। घटना का वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। होटल संचालक केदारपुर निवासी दीपक जायसवाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि 8 जुलाई की शाम को विकास सोनी, चुम्मा शर्मा उर्फ दीपक शर्मा, विशाल मिंज,राहुल सिंह,अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पू,सिद्धार्थ त्रिपाठी, गोरा खान एवं अन्य लोग सेहत भोजनालय से खाना खाकर बाहर निकले,जो अपने वाहनों को प्रार्थी के होटल के सामने बेतरतीब तरीके से खड़ी किये थे। होटल के गार्ड सूरज द्वारा उन्हे अपने वाहन को सही तरीके से खड़ा करने के लिए बोल रहा था। इतने में सभी मिलकर गार्ड को गाली गलौज करने लगे, तब होटल संचालक दीपक द्वारा उक्त युवकों को गाली गलौज करने से मना करने पर उक्त युवकों ने हाथ मुक्के,तथा स्टील के रॉड, हॉकी स्टीक से गार्ड को मारने लगे तब दीपक जायसवाल व इसके चाचा सतीश जायसवाल बीच बचाव करने गये तो युवकों ने इनके साथ भी मारपीट की थी। दीपक जासवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चुम्मा शर्मा उर्फ दीपक शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी कोर्ट के पीछे, विकास सोनी उफऱ् भोला सोनी पिता दशरथ प्रसाद सोनी उम्र 27 वर्ष नगर निगम पानी टंकी के पास,अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पु पिता रोजश सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बाबूपारा जेल रोड़,विशाल मिंज आत्मज कुवर साय मिंज उम्र 37 वर्ष निवासी नावापारा चर्च के सामने थाना गांधीगनर, राहुल सिंह आत्मज स्व. सतेन्द्र सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी मिशन चौक, सिद्धार्थ त्रिपाठी उर्फ सिद्ध पिता धनंजय त्रिपाठी उम्र 32 वर्ष निवासी शिव मंदिर के नीचे गांधीनगर,गोरा खान उर्फ मो. जावेद सिद्धकी पिता मजहर अली उम्र 44 वर्ष निवासी टावर गली मोमिनपुरा थाना अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296,351(3),115(2), 3(5),191(2),191(3), 234,333 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोरा खान, विशाल मिंज एवं सिद्धार्थ त्रिपाठी के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। मामले में अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिसकी पता तलाश की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur